The Fact : ख़्वाबे-ग़फ़लत में सोये हुए मोमिनों, ऐश-ए-इशरत बढ़ाने से क्या फ़ायदा?

The Fact : ख़्वाबे-ग़फ़लत में सोये हुए मोमिनों, ऐश-ए-इशरत बढ़ाने से क्या फ़ायदा?

यह नज़्म पिछले कुछ अर्से से अल्लामा इक़बाल की असली आवाज़ बताकर शेयर की जा रही है। इस नज़्म के बोल यक़ीनन बहुत अच्छे और ईमान को बढ़ाने वाले हैं लेकिन यह नज़्म न तो अल्लामा इक़बाल ने लिखी और न ये आवाज़ उनकी है।

अल्लामा इक़बाल की मौत 21 अप्रैल 1938 को हुई थीं। उस दौर में इतनी बेहतर साउंड क़्वालिटी में रिकॉर्डिंग करना मुमकिन नहीं था। इसी बात को लेकर हमने सर्च की तो पता चला कि यह नज़्म क़ारी एहसान मोहसिन ने लिखी और ये आवाज़ भी उन्हीं की है। वे मुज़फ़्फ़रनगर (यूपी) के एक मदरसे में पढ़ाते हैं।

 

ख्वाब-ए-ग़फ़लत में सोये हुए मोमिनो,
ऐश-ओ-इशरत बढ़ाने से क्या फ़ायदा?

आँख खोलो उठो, याद रब को करो,
आँख खोलो सुनो, ज़िक्र हक़ का सुनो।
आँख खोलो चलो, राहे-हक़ पर चलो,
उम्र यूँ ही गंवाने से क्या फ़ायदा?

ख्वाब-ए-ग़फ़लत में सोये हुए मोमिनो,
ऐश-ओ-इशरत बढ़ाने से क्या फ़ायदा?

अपने रब को जवानी में भूला है तू,
और ताक़त के बूते पे फूला है तू।
जब जवानी ढलेगी तो पछताएगा,
ऐसे रोने-रुलाने से क्या फ़ायदा?

आँख खोलो उठो, याद रब को करो,
उम्र यूँ ही गंवाने से क्या फ़ायदा?

था हुकूमत का फ़िरऔन को भी नशा,
ज़ुल्म पर जुल्म वो ख़लकत पे करता रहा।
जब समन्दर में डूबा तो कहने लगा,
इस हुकूमत के पाने से क्या फ़ायदा?

आँख खोलो उठो, याद रब को करो,
उम्र यूँ ही गंवाने से क्या फ़ायदा?

कितना मारूफ़ किस्सा है शद्दाद का,
रूह जब उसके तन से निकाली गई।
मरता-मरता वो लोगों से कहता गया,
ऐसी जन्नत बनाने से क्या फ़ायदा?

आँख खोलो उठो, याद रब को करो,
उम्र यूँ ही गंवाने से क्या फ़ायदा?

मालदारी में मशहूर क़ारून था,
वो मुख़ालिफ़ था मूसा व हारुन का।
जब ज़मीं में धंसाया तो कहने लगा,
ऐसे बेजां ख़ज़ाने से क्या फ़ायदा?

आँख खोलो उठो, याद रब को करो,
उम्र यूँ ही गंवाने से क्या फ़ायदा?

क़ाबिले-ज़िक्र किस्सा है नमरूद का,
वो भी इन्कार करता था माबूद का।
उसके भेजे को मच्छर ने खाकर कहा,
यूँ बड़ाई जताने से क्या फ़ायदा?

आँख खोलो उठो, याद रब को करो,
उम्र यूँ ही गंवाने से क्या फ़ायदा?

अपनी शोहरत पे 'मोहसिन' यूँ न मचल
एक दिन आ दबोचेगी तुझको अजल।
रूह को साफ़ कर नेक आमाल कर,
जिस्म-ए-ज़ाहिर बनाने से क्या फ़ायदा?

ख्वाब-ए-ग़फ़लत में सोये हुए मोमिनो,
ऐश-ओ-इशरत बढ़ाने से क्या फ़ायदा?
आँख खोलो उठो, याद रब को करो,
उम्र यूँ ही गंवाने से क्या फ़ायदा?

आपको हमारी यह पेशकश यक़ीनन अच्छी लगेगी। इस पोस्ट को, नज़्म के लिंक के साथ ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक शेयर करें।

Leave a comment.

Comments (13)
Cmmcom

No boring verification loops for most players. Deposit stake hilo > play > win > withdraw. That simple.

Sun 01, Mar 2026 · 06:03 am · Reply
Zeeysl

Spin smarter at luckyland slots login bonus! Claim your welcome offer: 7,777 Gold Coins + 10 Sweeps Coins for free. Dive into exciting themes and redeem cash whenever Sweeps Coins add up!

Sat 28, Feb 2026 · 05:53 am · Reply
Olluvi

starburst review — the original gem that still shines brightest. Vibrant space slot with expanding wild respins and wins both ways. Join millions spinning this legend today.

Fri 27, Feb 2026 · 03:19 pm · Reply
Rcvaon

Last call for sweetness! sugar rush slot real money explodes with color, tumbling wins and multipliers that go nuclear. Spin now — before the candy runs out!

Thu 26, Feb 2026 · 06:03 pm · Reply
Kjlpnm

pragmatic play slot doesn’t do ordinary base games. Zeus can end your session in profit with one casual flick of lightning. Open Gates of Olympus — test his mood.

Wed 25, Feb 2026 · 04:38 pm · Reply
Fjxtgz

Big Bass Bonanza turns spins into big hauls! Fisherman wild Bigger Bass Bonanza Megaways collects every fish value for massive rewards.

Fri 20, Feb 2026 · 02:09 pm · Reply
Eegxix

Experience the electrifying world of online gaming where endless fun awaits. Bovada Download offers top slots and no-deposit bonuses for all players.

Thu 19, Feb 2026 · 11:40 pm · Reply
StellaJam

Explore betting plethora with navigational ease. In what is ignation, transparent terms assure. Navigate to wins!

Thu 19, Feb 2026 · 02:54 am · Reply
StellaJam

betmgm New Hampshire betmgm-play betmgm MN

Mon 16, Feb 2026 · 03:34 pm · Reply
ABDUL GHANI

Bahot hi Umdah Nazm , un Nawjawano k Naam jo Apni Aish wa ishrat k chlte apne Rab ko bhula baithe .....

Sat 29, May 2021 · 11:29 pm · Reply
Mohammad Rafiq sardharia

Bahut khoob.. mashallah

Sat 29, May 2021 · 10:03 am · Reply
MD Korban Ali

To follow Allah's right path is always profitable. Almighty Allah shuvanu Tallaha has decreed us to stay with Him & to do good deeds avoiding evil deeds which will lead us towards the Hereafter. Aameen.

Sat 29, May 2021 · 09:04 am · Reply
Nasir shaikh

Jazak allah

Fri 28, May 2021 · 11:09 pm · Reply