रेडियो रवांडा बनाम वर्तमान मीडिया, क्या ये तुलना सही है?

*नॉट :* सोशल मीडिया पर अफ्रीकी देश *रवांडा में 7 अप्रैल 1994 से शुरू हुए अल्पसंख्यक तुत्सी समुदाय के नरसंहार* पर कुछ लोगों ने पोस्ट डाली है। यक़ीनन यह दुनिया के इतिहास में एक काला अध्याय है लेकिन इसका दूसरा रुख़ भी है जब *जवाबी कार्रवाई* में तुत्सी लोगों ने वैसा ही नरसंहार किया। *कोई नया फोबिया पैदा न हो* इसलिये आज हम इस मुद्दे से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे, इंशाअल्लाह।

सबसे पहले हम यह अपील करते हैं कि अपने मन में मायूसी न आने दें क्योंकि लॉकडाउन का एक साइड इफेक्ट मानसिक तनाव के रूप में सामने आ रहा है। हम सबको अल्लाह पर मज़बूत भरोसा रखते हुए हर किस्म की नकारात्मकता से बचने की कोशिश करनी है।

■ ये मुद्दा आज कैसे चर्चा में आया?

कई न्यूज़ वेबसाइट्स आज का इतिहास शीर्षक से अतीत की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लेख प्रकाशित करती है। हमें लगता है, इसी के बाद कुछ लोगों ने इस पर पोस्ट बनाकर सोशल मीडिया पर डाली है।

हर ख़बर के दो पहलू होते हैं। रवांडा नरसंहार और रेडियो रवांडा के बारे में कई ग्रुप्स में चर्चाएं और पोस्ट्स पढ़ने के बाद हमें महसूस हुआ कि जो जानकारी सोशल मीडिया पर फैंकी जा रही है वो आधी-अधूरी है। रेडियो रवांडा ने जिस समुदाय को नरसंहार के लिये उभारा था, कुछ समय बाद वही जवाबी हिंसा का शिकार हो गया। हमें यक़ीन है कि इस पोस्ट को पूरी पढ़ने के बाद हर भारतीय, नफ़रत फैलाने वाले लोगों से घृणा करेगा, चाहे वो मीडिया हो या राजनेता हों।

■ 1994 का रवांडा नरसंहार मामला क्या है?

अफ्रीकी देश रवांडा की बहुसंख्यक जनजाति हूतू ने 7 अप्रैल 1994 से लेकर अगले सौ दिनों तक, अपने देश की अल्पसंख्यक जनजाति तुत्सी से ताल्लुक रखने वाले लोगों को जान से मारना शुरू कर दिया।

इस जनसंहार में लगभग आठ लाख लोगों की मौत हुई। तुत्सी समुदाय की महिलाओं को सेक्स स्लेव (लौंडी, दासी) बनाकर रखा गया।

■ कैसे शुरू हुआ ये नरसंहार?

रवांडा की कुल आबादी में हूतू समुदाय का हिस्सा 85 प्रतिशत है लेकिन लंबे समय से अल्पसंख्यक तुत्सी समुदाय के लोगों का देश पर राजनीतिक दबदबा रहा था। साल 1959 में हूतू ने तुत्सी राजतंत्र को उखाड़ फेंका। उसके बाद हज़ारों तुत्सी लोग अपनी जान बचाकर युगांडा समेत दूसरे पड़ोसी मुल्कों में पलायन कर गए।

इसके बाद एक निष्कासित तुत्सी समूह ने विद्रोही संगठन रवांडा पैट्रिएक फ्रंट (आरपीएफ़) बनाया। इस संगठन द्वारा तुत्सी समुदाय ने 1990 के दशक में रवांडा में वापसी की और संघर्ष शुरू हुआ। ये लड़ाई 1993 में एक शांति समझौते के साथ ख़त्म हुई। लेकिन 6 अप्रैल 1994 की रात रवांडा के तत्कालीन राष्ट्रपति जुवेनल हाबयारिमाना और बुरुंडी के राष्ट्रपति केपरियल नतारयामिरा को ले जा रहे विमान को रवांडा की राजधानी किगाली में मार गिराया गया था। इसमें सवार सभी लोग मारे गए।

किसने ये जहाज गिराया था, इसका फ़ैसला आज तक नहीं हो पाया है। चूंकि ये दोनों नेता हूतू जनजाति से आते थे और इसलिए इनकी हत्या के लिए हूतू चरमपंथियों ने आरपीएफ़ को ज़िम्मेदार ठहराया। इसके तुरंत बाद तुत्सी लोगों की हत्याओं का दौर शुरू हो गया।

जबकि तुत्सी संगठन आरपीएफ़ का आरोप था कि विमान को हूतू चरमपंथियों ने ही मार गिराया ताकि उन्हें नरसंहार करने का बहाना मिल सके।

अफ्रीकी होने के कारण रंग व शक्ल-सूरत से तुत्सी और हूतू एक जैसे दिखते थे लेकिन हर व्यक्ति के पहचान पत्र में उसकी जनजाति का भी ज़िक्र था, इसलिए हूतू लड़ाकों द्वारा सड़कों पर नाकेबंदी करके, चुन-चुनकर तुत्सियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हज़ारों तुत्सी महिलाओं का अपहरण कर लिया गया और उन्हें सेक्स स्लेव की तरह रखा गया।

■ रेडियो द्वारा कहा गया कॉकरोचों को साफ़ करो

रवांडा की राजनीतिक पार्टी एमआरएनडी की युवा शाखा थी, इंतेराहाम्वे उसी ने ही इन हत्याओं को अंजाम दिया। स्थानीय ग्रुपों को हथियार और हिट लिस्ट सौंपी गई, जिन्हें पता था कि उनके शिकार कहां मिलेंगे?

हूतू चरमपंथियों ने आरटीएलएम नाम से एक रेडियो स्टेशन स्थापित किया था और एक अख़बार शुरू किया जिसने नफ़रत का प्रोपेगैंडा फैलाया। इनके ज़रिए लोगों से आह्वान किया गया, कॉकरोचों को साफ़ करो जिसका मतलब था, तुत्सी लोगों को मारो। जिन प्रमुख लोगों को मारा जाना था उनके नाम रेडियो पर प्रसारित किये गये।

रवांडा में संयुक्त राष्ट्र और बेल्जियम की सेनाएं थीं लेकिन तत्कालीन सरकार ने उन्हें हत्याएं रोकने की इजाज़त नहीं दी। बेल्जियम के 10 सैनिकों के मारे जाने के बाद बेल्जियम और संयुक्त राष्ट्र ने अपने शांति सैनिकों को वापस बुला लिया। फ्रांस, रवांडा की तत्कालीन हूतू सरकार का सहयोगी था।

अब देखिये तस्वीर का दूसरा रुख़, जब मज़लूम तुत्सी समुदाय के लोग युगांडा की मदद से सत्ता में आ गये। शायद इसकी जानकारी रेडियो रवांडा की तुलना वर्तमान मीडिया से करने वाले लोगों को नहीं है। जिन लोगों ने मीडिया के ज़रिए ज़हर उगला था उनका नामोनिशान मिट गया।

रवांडा के वर्तमान राष्ट्रपति पॉल कागामे का आरोप है कि फ़्रांस ने उन लोगों को समर्थन दिया जिन्होंने हत्याएं कीं। ध्यान से पढ़ियेगा, पॉल कागामे उसी तुत्सी समुदाय के हैं जिनके 8 लाख लोग अप्रैल से जुलाई 1994 के बीच मारे गये थे।

हमें यक़ीन है कि आप यह ज़रूर जानना चाहेंगे कि यह कैसे हुआ? इसके लिये इस पोस्ट को अंत तक पढ़िये।

■ कैसे ख़त्म हुआ नरसंहार?

युगांडा सेना समर्थित, तुत्सी समुदाय के सुव्यवस्थित संगठन रवांडा पैट्रिएक फ्रंट (आरपीएफ़) ने धीरे-धीरे अधिक से अधिक इलाक़ों पर कब्ज़ा कर लिया। जुलाई 1994 में इसके लड़ाके राजधानी किगाली में प्रवेश कर गए।

बदले की कार्रवाई के डर से 20 लाख हूतू, जिनमें वहां की जनता और हत्याओं में शामिल लोग भी थे, पड़ोस के डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में भाग गये। कुछ लोग तंज़ानिया और बुरुंडी भी चले गए।

मानवाधिकार संस्थाओं का कहना है कि सत्ता पर क़ब्ज़ा करने के बाद तुत्सी समुदाय के संगठन आरपीएफ़ के लड़ाकों ने हज़ारों हूतू नागरिकों की हत्या की। इससे भी ज़्यादा हत्याएं उन्होंने इंतराहाम्वे को खदेड़ते हुए कांगो में कीं और "खून का बदला खून" का क़बायली नियम पूरा किया।

रवांडा में इस समय आरपीएफ़ सत्ता में है जिनके 8 लाख लोग 1994 के नरसंहार में मारे गये थे। साल 2003 में यह क़बायली युद्ध ख़त्म हुआ। इस विवाद के कारण क़रीब 50 लाख लोग मारे गये हैं जिनमें एक बड़ी संख्या हूतू समुदाय के लोगों की है।

अब कहाँ है, हिंसा फैलाने वाला रेडियो रवांडा और नफ़रत उभारने वाला हूतू समुदाय का अख़बार?

इस पोस्ट के ज़रिए, हम एक बार फिर ये संदेश देना चाहते हैं कि मीडिया की ज़हरबयानी को नज़रअंदाज़ कीजिये। अपने मन में मायूसी और नकारात्मक सोच को मत आने दीजिये।

अगर बाज़ारवादी मीडिया, हिंदू समाज के बीच, मुस्लिम समाज की छवि ख़राब करने की कोशिश कर रहा है तो हम अपने अच्छे अख़लाक़ के ज़रिए हिंदू समाज का दिल जीतने की मुहिम में जुट जाएं। डॉ. वसीम बरेलवी के इस शे'र के साथ हम अपनी बात को मुकम्मल करते हैं,

मुहब्बत के ये आँसू हैं, इन्हें आँखों में रहने दो,
शरीफों के घरों का मसअला बाहर नहीं जाता।

यक़ीन जानिये, जीत अच्छे अख़लाक़ की होगी। इस पोस्ट को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर कीजिए ताकि हर हिंदुस्तानी यह अज़्म (प्रण) कर ले कि हम सभ्य समाज के नियम निबाहेंगे और एकजुटता का परिचय देते हुए ग़लतफ़हमियां दूर करेंगे।

Leave a comment.

Comments (10)
Vsqyap

The house doesn’t always win — not on stake wheel . Massive slots jackpots, high-RTP originals, and instant crypto cashouts. Play smart. Play Stake.

Sun 01, Mar 2026 · 04:57 am · Reply
Uyfuuz

Ready to win real prizes for free? Join luckyland slots sign up bonus and claim 7,777 Gold Coins + 10 Sweeps Coins today. Experience magical slots and thrilling sweepstakes action now!

Sun 01, Mar 2026 · 03:04 am · Reply
Arbfgd

starburst free play delivers non-stop sparkle and excitement. Expanding wilds lock, expand, and respin — turning ordinary spins into winners. High RTP mobile play endless fun.

Fri 27, Feb 2026 · 11:03 am · Reply
Watkbn

Pure candy chaos on your screen! sugar rush slot review combines adorable graphics with massive win potential up to 5000x. One lucky spin changes everything!

Thu 26, Feb 2026 · 11:21 am · Reply
Hovlso

Gates of Olympus broke volatility records for a reason. Endless tumbles + Zeus surprise multipliers = heart-stopping action. Join millions inside gates of olympus free play today.

Wed 25, Feb 2026 · 12:26 pm · Reply
Yosvuz

Big Bass Bonanza calls you to the water! Spin Bigger Bass Bonanza max win for scatters and unlock the ultimate fishing payout.

Fri 20, Feb 2026 · 11:14 am · Reply
Owewbj

Play at the fantastic world of online gaming where endless fun awaits. Bovada Live Casino offers top table games and cashback offers for all players. With Bovada, enjoy ultimate wins and secure, reliable entertainment every day!

Thu 19, Feb 2026 · 10:08 pm · Reply
StellaJam

Feel energies of interactive streams and sessions. In ignation, lively events engage. Energize your gaming!

Thu 19, Feb 2026 · 01:14 am · Reply
StellaJam

Navigate a user-friendly platform packed with endless entertainment options. In ignation casino log in, high-roller tables await the bold. Dare to bet big and reap rewards!

Wed 18, Feb 2026 · 07:17 pm · Reply
StellaJam

mgm draftkings betmgm-play mgm gambling online

Mon 16, Feb 2026 · 11:44 am · Reply