नफ़रत फैलाने वाले मीडिया के ख़िलाफ़ "असहयोग आंदोलन" कीजिये

दोस्तों! मीडिया का काम है सच्चाई लोगों तक पहुंचाना। अँग्रेज़-सत्ता से देश को आज़ाद कराने में उस समय के अख़बारों ने महती भूमिका निभाई थी। *लेकिन आज अधिकांश मीडिया ग्रुप्स देश की जनता के प्रति अपनी जवाबदेही का एहसास भूल गये हैं।* उन्हें पटरी पर कैसे लाया जाये? यही आज की पोस्ट का विषय है।

मीडिया के ज़रिए नित नये तरीक़ों से ज़हरबयानी का सिलसिला जारी है। हाल ही में जागरूक जनता द्वारा, मीडिया से किये जा रहे कुछ सवालों की वजह से ज़हर की मात्रा थोड़ी कम हो गई है लेकिन मौक़ा मिलते ही उनके पूर्वाग्रह फिर से सामने आ जाते हैं।

कोरोना के बाद पैदा हुई परिस्थितियों से निबटने के लिये कुछ राज्य सरकारों ने एक्सपर्ट समितियों का गठन किया। समिति राज्य सरकार को रिपोर्ट देती है। हालात क्यों बिगड़े और उनको नियंत्रित कैसे किया जाये, उन पर अपनी ओपीनियन देती हैं। जिस मीडिया ग्रुप के मन में पूर्वाग्रह है वो उनमें से अपने मतलब का पैराग्राफ़ छांटकर उसको हेडलाइन बना देता है। नतीजा यह होता है कि एक समुदाय विशेष को फिर सूली पर चढ़ा दिया जाता है। ज़हरबयानी का सिलसिला फिर शुरू हो जाता है।

31 मार्च 2020 को हमने एक लेख बाज़ारवादी मीडिया क्या चाहता है? में विस्तार से पूर्वाग्रही मीडिया की मानसिकता को उजागर करने की कोशिश की थी। हमारे पास हर रोज़ दर्जनों मैसेज आते हैं जिसमें मीडिया की ग़लत हरकतों की झलक होती है। लोग हमसे उम्मीद रखते हैं कि इनका जवाब दिया जाये। पिछले 2-3 दिनों हमने पूर्वाग्रही मीडिया के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई कैसे की जाए, इसके बारे में जानकारी दी थी, आज हम एक और प्रभावी तरीक़े आर्थिक असहयोग पर विचार-विमर्श करेंगे।

■ मीडिया की लाइफलाइन कैसे काटी जाए?
----------------------------------------------------------
एक बड़ा हिंदी अख़बार, जो पिछले कई दिनों से मुस्लिम समाज के प्रति ज़हरबयानी कर रहा है, उसमें एक अपील छपी है। उस अपील में पाठकों से कहा गया है कि अख़बार का मासिक पेमेंट जल्दी करके वितरक और हॉकर बंधुओं का सहयोग करें।

जब लोगों की आमदनी के ज़रिए बंद पड़े हैं, खाने-पीने के लिये बहुत से लोग दूसरों पर निर्भर हो गये हैं, यह जानते हुए भी उस अख़बार को यह अपील जारी करने की ज़रूरत क्यों पड़ी?

जब देश में हालात सामान्य थे। काम-धंधा सुचारू रूप से चल रहा था, उस समय हॉकर्स 6-6 महीने तक पैसा माँगने नहीं आते थे लेकिन आज जब लोगों की जेब में पैसा नहीं है तब यह तकाज़ा करने की ज़रूरत क्यों पड़ी?

पैसा मीडिया की लाइफलाइन है। यह बात हम सब जानते हैं। मीडिया को एक बहुत बड़ी रक़म, सरकारी विज्ञापनों से मिलती है। इस समय ख़र्च में कटौती के चलते यह लाइफलाइन कटी हुई है। लॉकडाउन के चलते उद्योग-धंधे बंद हैं इस कारण से उनसे भी विज्ञापन नहीं मिल रहे हैं।

इसलिये मजबूर होकर उन्हें जनता से मासिक बिल का भुगतान करने का तकाज़ा करना पड़ रहा है। यह लाइफलाइन हमारे हाथ में है। इसको काट दीजिये, अपने पूर्वाग्रह के तहत, एक समाज-विशेष के प्रति नफ़रत फैलाने वाले मीडिया के साथ असहयोग करना शुरू कर दीजिये। यक़ीन जानिये, थोड़े ही दिनों में उनको असली पत्रकारिता का "भूला हुआ सबक़" याद आ जाएगा। लेकिन इसके साथ ही आपके मन में एक सवाल आ रहा होगा,

■ हमें ख़बरें और जानकारियां कैसे मिलेंगी?
---------------------------------------------------------
इसके लिये निम्नलिखित काम किये जाने चाहिये,

01. जो मीडिया सही रिपोर्टिंग कर रहा है, उसका सहयोग जारी रखें। चाहे वो अख़बार हो या न्यूज़ चैनल हो।

02. ग़लत रिपोर्टिंग करने वाले अख़बार का पीडीएफ वर्ज़न पढ़िये और उन पर नज़र रखिये। वो जब भी कोई ग़लत तथ्यों पर आधारित ख़बर छापे, उससे जवाब तलब करें और ज़रूरी हो तो उसके ख़िलाफ़ लीगल एक्शन लें।

03. यहाँ एक बात और बता दें। बहुत से अख़बार अपने पीडीएफ वर्ज़न के लिये भी पैसा लेते हैं। एक व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्य, आपसी चंदा करके ज़रूरी-ज़रूरी अख़बार की एक कॉपी का चन्दा भुगतान कर दें। उस अख़बार को ग्रुप में डाल दें और सब लोग पढ़ लें।

■ इससे क्या होगा? आइये समझ लें
------------------------------------------------
एक अख़बार के प्रिंट वर्ज़न की क़ीमत है, 4.50 रुपये। इसमें 50% हिस्सा यानी 2.25 रुपये अख़बार ऑफिस में जाते हैं और बाक़ी पैसा थोक वितरक, रिटेलर व हॉकर के बीच बंटता है।

राजस्थान के 2-3 बड़े शहरों में इस असहयोग आंदोलन से एक अख़बार की अगर 10 हज़ार प्रतियां भी बंद कर दी जाएं, तो हमारे पास 45 हज़ार रुपये रोज़ के हिसाब से 13 लाख 50 हज़ार रुपये प्रतिमाह बचेंगे और उस अख़बार को 6 लाख 75 हज़ार रुपये प्रतिमाह का नुक़सान होगा। जैसे-जैसे बहिष्कृत कॉपीज़ की तादाद बढ़ती जाएगी वैसे-वैसे उस पूर्वाग्रही अख़बार का नुक़सान बढ़ता जाएगा। ऐसा काम देश के हर राज्य में किया जाए।

■ असहयोग के सम्भावित साइड इफेक्ट्स
-------------------------------------------------------
01. हॉकर्स, जो कि ग़रीब-मध्यम वर्ग से आते हैं उनको आर्थिक नुक़सान हो सकता है।

इसकी भरपाई समाज-स्तर पर आर्थिक सहायता देकर की जा सकती है। जिस तरह इस समय राशन किट बांटकर की जा रही है। एक अख़बार बांटने की मज़दूरी क़रीब 1 रुपया मिलती है। 10 हज़ार अख़बार बंद करने पर मासिक 3 लाख रुपये। अगर अख़बार-बंदी के पैसों से बने फंड से इस रक़म का भुगतान कर भी दिया जाए तब भी समाज के पास 10 लाख 50 हज़ार रुपये बचेंगे।

02. प्रतिशोधी रवैया अपनाते हुए वो अख़बार और ज़्यादा ज़हर उगलने लगे।

ऐसी परिस्थिति आने पर उस अख़बार के ख़िलाफ़ अदालत में ज़बरदस्त तरीक़े से मोर्चा खोल दिया जाये। हॉकर्स की मदद करने के बाद अख़बार-बंदी से प्रतिमाह बचने वाले 10 लाख रुपये से क़ाबिल वकीलों की एक बड़ी टीम मुक़ाबले के लिये उतारी जा सकती है।

■ ऐसा कब तक करना चाहिए?
-----------------------------------------
जो अख़बार एक समुदाय के बहिष्कार का आह्वान करे उसे, ईमानदार पत्रकारिता सिखाने के लिये यह क़दम बहुत कारगर होगा। जब वो अख़बार सही तर्ज़ पर आ जाये तो उसके साथ सहयोग फिर से शुरू कर दिया जाये।

दोस्तों! इस असहयोग आंदोलन के लिये यह सबसे सही वक़्त है। जब तक देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं आएगी तब तक मीडिया को विज्ञापन से होने वाली आय बाधित रहेगी।

स्पष्टीकरण : हम ख़ुद मीडिया का एक हिस्सा हैं। हमारे मन में किसी भी अख़बार या न्यूज़ चैनल के प्रति दुराग्रह या दुर्भावना नहीं है। लेकिन असली मीडिया का काम है, अन्याय का विरोध करना और हम वही कर रहे हैं।

हम एक बात और स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि असहयोग का यह आह्वान सिर्फ़ मुस्लिम समुदाय के हितों की रक्षा के लिये नहीं है। अगर भविष्य में किसी अख़बार ने हिंदू समाज के ख़िलाफ़ पूर्वाग्रह बरता और ग़लत रिपोर्टिंग की, तो उस वक़्त भी हम उस अख़बार के ख़िलाफ़ ऐसा ही आह्वान करेंगे।

अगर आप इन विचारों से सहमत हैं तो सबसे पहले इस पोस्ट को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करके जनमत तैयार करने में जुट जाएं। जब अपने वजूद को बचाने का सवाल हो तो अहिंसात्मक तरीक़े से यह प्रतिरोध हमें करना ही होगा।

Leave a comment.

Comments (17)
Rihueq

FanDuel Casino is America's #1 online casino, delivering non-stop thrills with ignition casino usa , aristocratic slots like Huff N' Breathe, and spend dealer force normal at your fingertips. Brand-new players make 500 Bonus Spins added $40 in Casino Perk upstanding suited for depositing $10—plus up to $1,000 disown on first-day closing losses. Job all Thrillionaires: unite at present, vie with your style, and turn every moment into epic wins!

Mon 16, Mar 2026 · 06:14 am · Reply
Yuopfh

Upplev lyxigt spelande på Betano https://betanogame.org/sv/. Nya spelare får en generös 100% välkomstbonus upp till €500 plus free spins. Snurra hjulen på de senaste slotsen eller sätt dig vid live casino-bord med riktiga dealers. Betano gör varje ögonblick oförglömligt.

Mon 16, Mar 2026 · 02:14 am · Reply
Uvwtvr

Connect the millions friendly colossal on fanduel sports betting – the #1 legitimate pelf casino app in America. Get your $1000 WITH IT AGAIN hand-out and modify every twirl, хэнд and rolling into real readies rewards. Permanent ='pretty damned quick' payouts, huge jackpots, and non-stop activity – download FanDuel Casino again and start playing like a pro today!

Tue 10, Mar 2026 · 01:52 am · Reply
Qgsvlk

La pharmacie qui vous comprend et vous respecte. Prix bloques sur vos traitements chroniques. Service client humain et reactif. PharmaHumaine – parce que vous comptez.careconnectclinic

Mon 09, Mar 2026 · 07:26 pm · Reply
Elhpmv

abetmgm delivers non-stop casino excitement. Sign up and unlock 100% deposit match up to $1,000 plus $25 On The House. Play slots, tables and live dealers on any device.

Thu 05, Mar 2026 · 03:05 pm · Reply
Oanter

Kvalitni leky nemusi byt drahe. Dokazujeme to kazdy den opravdovalekarna.cz

Thu 05, Mar 2026 · 04:29 am · Reply
Ogrmhh

DraftKings casino promo Casino delivers premium play. Unlock 500 Cash Eruption spins with a $5 bet plus up to $1,000 back if needed. From jackpots to live tables—it's yours!

Tue 03, Mar 2026 · 01:02 am · Reply
Xaowyw

luckyland slots welcome bonus: Free coins, big wins, real excitement! Sign up now for 7,777 Gold Coins and 10 Sweeps Coins—no purchase necessary. Start playing and redeeming prizes today!

Mon 02, Mar 2026 · 08:06 am · Reply
Lwdaxd

The house doesn’t always win — not on bonus buy stake . Massive slots jackpots, high-RTP originals, and instant crypto cashouts. Play smart. Play Stake.

Sun 01, Mar 2026 · 04:13 am · Reply
Sufkyz

starburst review remains unbeatable for a reason. Vibrant space world respin-triggering wilds. Frequent hits and big potential — try it now.

Fri 27, Feb 2026 · 07:44 am · Reply
Eazhgb

Ready for a sugar explosion? sugar rush pragmatic play big win is packed with cascades, free spins and huge rewards. Spin to detonate!

Thu 26, Feb 2026 · 07:14 am · Reply
Fvmkag

Zeus doesn’t play small in zeus55. Multipliers grow wildly during tumbles and become truly terrifying in free spins. Join the pantheon — spin Gates of Olympus!

Wed 25, Feb 2026 · 09:10 am · Reply
Gwpiyk

Try the demo of Big Bass Bonanza free play risk-free! Then go real for those huge catches.

Fri 20, Feb 2026 · 08:05 am · Reply
Kbelmo

Play at the unmatched world of online gaming where endless fun awaits. Bovada Progressive Slots offers top slots and high-roller perks for all players.

Thu 19, Feb 2026 · 08:44 pm · Reply
StellaJam

Discover the thrill of endless slots and table games that keep you on the edge of your seat. In play ignation casino, you'll find generous bonuses and exciting promotions waiting just for you. Join today and turn your luck into real wins!

Thu 19, Feb 2026 · 12:10 am · Reply
StellaJam

Venture through bonus landscapes and jackpot hills. In ignation login, exploratory plays reward. Trek to treasures!

Wed 18, Feb 2026 · 05:22 pm · Reply
StellaJam

betmgm Arkansas online casino betmgm play betmgm DC

Mon 16, Feb 2026 · 05:37 pm · Reply