मोदी के “मुफ़्त अनाज” के पीछे की कहानी

यह आर्टिकल श्याम मीरा सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर 8 जून 2021 को पोस्ट किया। इस लेख को पूरा पढ़ियेगा, कई अहम जानकारियां आपके सामने आएंगी। (बिलाल ख़िलजी, वेब एडिटर)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल (7 जून 2021) को एनाउंस किया कि आने वाली दीवाली तक “मुफ़्त अनाज दिया जाएगा। आपको बता दूँ कि जिस क़ानून के तहत ये “मुफ़्त अनाज” दिया जा रहा है, वो Food Security Act, 2013 के तहत दिया जाता है। तब यानी 2013 में काँग्रेस की सरकार इसे लेकर आई थी।

खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 का गजट नोटिफिकेशन

इसी क़ानून के ख़िलाफ़ तरह-तरह के ग़लत फ़ैक्ट देकर गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी ने इस क़ानून का विरोध किया था। मोदी ने उस समय के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक पत्र भी लिखा था। इससे संबंधित ढेरों खबरें आपको गूगल पर मिल जाएँगी।

उस समय भाजपा ने 80 करोड़ भारतीयों को अनाज देने वाली इस योजना का विरोध करते हुए पता है क्या कहा था? भाजपा ने कहा था कि ये “Food Security BILL नहीं है ये “Vote Security Bill है। उस समय काशी से चुनाव लड़ने वाले दमदार नेता मुरली मनोहर जोशी जिन्हें मोदी ने फुस्स कर दिया, उन्होंने 27 अगस्त के दिन देश की संसद में इस क़ानून का पुरज़ोर विरोध किया था। चूँकि चुनाव सर पर थे इसलिए भाजपा ने इस क़ानून पर चुप्पी लगाना शुरू कर दिया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार (हिमांचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री) ने कहा था कि अभी हमें “Anti Poor (ग़रीब विरोधी)” का नाम दे दिया जाएगा इसलिए भाजपा अभी कुछ नहीं कह रही लेकिन हम जब सरकार में आएँगे तो इस क़ानून को बदलेंगे। भाजपा नेता शांता कुमार ने कहा था कि 80 करोड़ जनता बहुत अधिक है, इतनी जनता को राशन नहीं दिया जाना चाहिये। हम जब सरकार में आएँगे तो इसे घटाकर 40% करके इसमें बैलेंस बनाएँगे, इतनी बड़ी योजना से देश का बजट ख़राब होगा।

मुरली मनोहर जोशी संसद में पूछते रहे कि इतने लोगों को कैसे अनाज दे पाओगे? कहाँ से दोगे? आज के उपराष्ट्रपति और तत्कालीन भाजपा नेता वैंकैया नायडू ने तो इसे “Gimmick” करार दिया था और कहा था कि इससे जनता को कोई लाभ नहीं होगा।

उस समय के भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने तो भी कहा था कि ये क़ानून देश के लिए Financial Burden (आर्थिक बोझ) साबित होगा। इतने बड़े स्तर पर ग़रीबों को अनाज देना होगा तो देश को अनाज आयात करना पड़ेगा।

लेकिन इन तमाम आरोपों और शंकाओं के बीच भी सोनिया गांधी इस क़ानून को पास कराने के लिए अड़ी रहीं। राजनाथ सिंह ने तो सदन में ये भी कहा था कि इस क़ानून को पास कराने के लिए काँग्रेस पर सोनिया गांधी का दबाव है। राजनाथ सिंह के स्टेटमेंट पर ही विश्वास करें तो इस क़ानून को बनाए जाने का क्रेडिट सोनिया गांधी को जाता है, मगर आज राशन पहुँचाने का क्रेडिट कौन ले रहा है? इस सवाल का जवाब खुद ढूँढिये।

2013 के बाद से आपके गाँव-गाँव में राशन दिया जाने लगा, मगर किसी ने आपको अपमानित करते हुए नहीं कहा कि आपको “मुफ़्त का राशन” दिया जा रहा है क्योंकि ये आपके टैक्स के पैसे से ही आपको दिया जा रहा है तो मुफ़्त का कैसे हुआ?

काँग्रेस ने इस क़ानून का नाम भी “Right to Food” रखा यानी ये “खाना” आपका अधिकार है, ये आपके लिए भीख नहीं है। ये वैसे ही आपका राइट है, जैसे आपके बोलने का और जीने का राइट है। पहले भी राशन दिया जाता था मगर दो से तीन प्रतिशत लोगों को, 2013 में इस अधिकार को बढ़ाकर 67% भारतीयों को दिया जाने लगा। पहले से लेकर अब तक इसे 1-2 रुपए किलो में ही दिया जाता था।

काँग्रेस की सरकार गई तो भाजपा के टाईम पर भी दिया जाना ही था। अब कोविड आया तो मोदी ने उसी राशन को जो कि आपको पहले ही दिया जा रहा था उसे “मुफ़्त का राशन” कहना शुरू कर दिया।

इस आर्टिकल में व्यक्त विचार सोशल मीडिया एक्टिविस्ट श्याम मीरा सिंह (Shyam Meera Singh) के हैं। आप अपने कमेंट्स के ज़रिए सहमति या असहमति जता सकते हैं।

बिलाल ख़िलजी
वेब एडिटर आदर्श मुस्लिम

Leave a comment.

Comments (10)
Pllzjm

Crash at x100? Possible on Stake. Thousands already stake blackjack cashed out life-changing wins. Your turn is next.

Sun 01, Mar 2026 · 05:14 am · Reply
Qfctlf

Ready for non-stop slot action? Join luckyland slots daily bonus and claim 7,777 Gold Coins + 10 Sweeps Coins—no purchase needed. Spin for fun and cash out big wins!

Sat 28, Feb 2026 · 10:56 pm · Reply
Lnsopv

Discover why where to play starburst is a timeless classic. Expanding wilds fill reels and respin while locked — creating epic win chains. Both directions pay high RTP non-stop excitement. Play best casinos for starburst today.

Fri 27, Feb 2026 · 12:08 pm · Reply
Bcxibv

sugar rush slot — dangerously sweet! Tumbling symbols, growing multipliers and huge payout potential. Dare to spin?

Thu 26, Feb 2026 · 01:02 pm · Reply
Sstwlj

Mount Olympus opens its treasure vaults in Gates of Olympus! Tumble feature meets unpredictable Zeus multipliers in spectacular fashion. Spin gates of olympus slot and touch godlike wins.

Wed 25, Feb 2026 · 01:35 pm · Reply
Jfnnja

Big Bass Bonanza delivers non-stop excitement! Trigger the bonus Bigger Bass Bonanza vs Big Bass Bonanza round and let the fisherman haul in big money symbols for you.

Fri 20, Feb 2026 · 12:27 pm · Reply
Pycemt

Join the fantastic world of online gaming where endless fun awaits. Bovada Casino Bonus offers top baccarat and no-deposit bonuses for all players. With Bovada, enjoy electrifying wins and secure, reliable entertainment every day!

Thu 19, Feb 2026 · 10:41 pm · Reply
StellaJam

Discover dazzle designs catching eye in feasts visual. In ignation casinos, await fortune and feast slots rich graphic. Discover and delight!

Thu 19, Feb 2026 · 01:39 am · Reply
StellaJam

Harness stellar adventures in cosmic energies. In ignation login, jackpots stellar shine. Harness and harvest!

Wed 18, Feb 2026 · 08:45 pm · Reply
StellaJam

online mgm casino online casino betmgm play betmgm Kentucky

Mon 16, Feb 2026 · 10:24 am · Reply