लॉकडाउन ने छीनीं नौकरियां

प्रोफेशनल डिग्रीधारी युवक मनरेगा में काम करने पर मजबूर। लॉकडाउन के कारण ठप्प पड़ी अर्थव्यवस्था के चलते बेरोज़गारों की तादाद बढ़ी है। लाखों रुपये खर्च करके BBA से लेकर MA BEd की डिग्री लेने वाले युवा भी मनरेगा में काम करने पर मजबूर हैं।

बुलंदशहर (यूपी) के जुनेदपुर गांव में मनरेगा का काम इन दिनों जोरों पर चल रहा है। ये काम अकुशल श्रमिकों का है लेकिन लॉकडाउन के बाद सतेंद्र कुमार, सुरजीत और रोशन कुमार जैसे डिग्रीधारक युवा भी नौकरी की जगह मजदूरी कर रहे हैं।

सतेंद्र कुमार ने सवा लाख खर्च करके BBA की डिग्री ली, जबकि सुरजीत सिंह ने स्कॉलरशिप के ज़रिए बीएड का कोर्स पूरा किया है और रोशन कुमार MA करके वाशिंग पाउडर की कंपनी में नौकरी करते थे लेकिन लॉकडाउन ने अब इन तीनों को मनरेगा की कतार में खड़ा कर दिया है। नौकरी छूटी तो अब मनरेगा में दो सौ रुपये प्रतिदिन में दो घनफुट मिट्टी निकालने का काम कर रहे हैं।

सतेंद्र कुमार ने कहा कि मेरे पास BBA की डिग्री है, कहीं अच्छी नौकरी नहीं मिली, जहां मिली छह-सात हजार की मिल रही थी। फिर लॉकडाउन लगा तो वो भी छूट गई। यहां आए तो ग्राम प्रधान ने मनरेगा के काम में लगा दिया।

सुरजीत कुमार ने कहा कि मेरे पास MA BEd की डिग्री है, अभी पढ़ाई छोड़ी है, जॉब देखता इससे पहले लॉकडाउन हो गया, फिर यहां मनरेगा में काम में लग गया।

रोशन कुमार ने बताया कि दो घन मिट्टी फुट निकालता हूं, दो सौ रुपये मिलता है, MA पास हूं, पहले नौकरी करता था, अच्छा पैसा कमाता था, लॉकडाउन हुआ, जॉब छूट गया, फिर यहां लग गया।

बुलंदशहर के जुनैदपुर गांव में लॉकडाउन से पहले 20 मजदूर काम करते थे, अब बढ़कर 100 मजदूर हो गए हैं। ग्राम प्रधान की मानें तो इन मजदूरों में 20 से ज्यादा लोग डिग्रीधारक हैं। ग्राम प्रधान वीरेंदर सिंह ने कहा कि ये बच्चे सही बोल रहे हैं, लॉकडाउन के बाद इनकी नौकरी छूटी। जब आर्थिक हालत खराब हो गई तो ये मनरेगा के काम में लग गए हैं। मनरेगा जैसी स्कीमों अगर बजट नहीं बढ़ाया गया तो हालात बद से बदतर हो सकते हैं।

लॉकडाउन के बाद बढ़ती बेरोज़गारी इसी बात से समझी जा सकती है कि ग्रामीण इलाके के भूमिहीन श्रमिक और कुशल श्रमिकों को अब तक महानगर नौकरी के साधन मुहैया कराते थे लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि महानगरों से गांव की ओर बड़ी तादाद में हुए पलायन से गांव में खाने-कमाने की जद्दोजहद बढ़ती दिखाई दे रही है।

कितना अच्छा होता अगर सरकार ने लॉकडाउन लागू करने में पश्चिमी देशों की अंधी नक़ल न की होती। लॉकडाउन को जन-आंदोलनों के खात्मे का हथियार न बनाया होता। आनन-फानन में थोपे गये लॉकडाउन के बुरे परिणाम अब काफ़ी समय तक देश को भुगतने होंगे।

Leave a comment.

Comments (9)
Enthld

stake vip club isn’t chasing trends — it sets them. Fastest growing crypto casino for a reason. Come see why.

Sun 01, Mar 2026 · 07:52 am · Reply
Dpfqcg

lucky land slots makes winning feel effortless! Register today and get 7,777 Gold Coins + 10 free Sweeps Coins instantly. Play free, win big, and cash out your prizes!

Sat 28, Feb 2026 · 08:12 am · Reply
Ipqcvn

Experience pure joy in starburst slot review. Wilds expand fully and lock for multiple respins. Win from left or right — this classic never disappoints.

Fri 27, Feb 2026 · 10:30 pm · Reply
Sjqzjn

how to win sugar rush — taste victory! Adorable symbols, tumbling reels and multipliers that can change your life. Play today!

Fri 27, Feb 2026 · 12:45 am · Reply
Daifsd

When Zeus throws thunder in Gates of Olympus, screens light up. Multipliers climb, symbols vanish, wins multiply — again and again. Experience how to win gates of olympus magic now.

Wed 25, Feb 2026 · 10:40 pm · Reply
Fkngks

Big Bass Bonanza awaits your next big catch! Big Bass Bonanza vs Bigger Bass Bonanza explosive gameplay with high RTP and huge payout potential.

Fri 20, Feb 2026 · 03:25 pm · Reply
Ukpdev

Explore the electrifying world of online gaming where endless fun awaits. Bovada Bitcoin Bonus offers top table games and cashback offers for all players. With Bovada, enjoy premier wins and secure, reliable entertainment every day!

Fri 20, Feb 2026 · 01:38 am · Reply
StellaJam

Navigate a user-friendly platform packed with endless entertainment options. In what is ignation casino, high-roller tables await the bold. Dare to bet big and reap rewards!

Thu 19, Feb 2026 · 05:39 am · Reply
StellaJam

betmgm free 200 online casino betmgm play betmgm Mississippi

Mon 16, Feb 2026 · 03:01 pm · Reply