जो चले गये वे मुक्त हो गये, RSS प्रमुख की दार्शनिकता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम पोज़िटिविटी अनलिमिटेड में कहा कि जिन लोगों की कोरोना से मौत हुई है वह एक तरीके से मुक्त हो गए हैं। परिस्थित कठिन है लेकिन हमें निराश नहीं होना है।

मोहन भागवत ने कहा, ‘कठिन समय है। असमय लोग चले गए। उनको ऐसे जाना नहीं चाहिए था। परंतु अब तो कुछ किया नहीं जा सकता। परिस्थिति में तो हम लोग हैं। अब जो लोग चले गए, एक तरह से मुक्त हो गए। उनको इस स्थिति का सामना नहीं करना है। हमें अब हम लोगों को सुरक्षित करना है।’

भागवत ने कहा, ‘कुछ नहीं हुआ। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं। परिस्थिति कठिन है। लेकिन हमें हमारे मन को नेगेटिव नहीं होने देना है। हमको हमारे मन को पॉजिटिव रखना है शरीर को कोरोना नेगेटिव रखना है। हमें खुद को कोरोना के आगे बेबस नहीं करना है। दुख देखकर निराश नहीं होना है। कई लोग ऐसे हैं जो कोरोना के इस समय में खुद को भुलाकर समाज की सेवा कर रहे हैं उनसे प्रेरणा लेनी है।’

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 11 मई से 15 मई के बीच ‘पॉजिटिविटी अनलिमिटेड’ शीर्षक से ऑनलाइन व्याख्यान की एक श्रृंखला शुरू की, जिसका उद्देश्य चल रही महामारी के बीच लोगों में विश्वास और सकारात्मकता फैलाना है। व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन आरएसएस की कोविड रिस्पांस टीम द्वारा किया जा रहा है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, विप्रो समूह के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी, आध्यात्मिक नेता जग्गी वासुदेव प्रमुख वक्ताओं में शामिल हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले, सरकार ने “सरकार की पॉजिटिव छवि बनाने” और “पॉज़िटिव खबरों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से उजागर करने के माध्यम से लोगों की धारणा बदलने" के लिए प्रभावी संचार नामक एक कार्यशाला का आयोजन किया था। ये सरकारी अधिकारियों की पहली ऐसी कार्यशाला थी। कार्यशाला में प्रत्येक विभाग के संयुक्त सचिव (मीडिया) सहित लगभग 300 अधिकारियों ने भाग लिया था।

सरकार की इस तरह की कोशिशों को लेकर विपक्ष हमलावर है। विपक्ष का कहना है कि जब देश महामारी की दूसरी लहर के चरम पर है, ऐसे में सरकार झूठा प्रचार करने पर जुटी हुई है। विपक्ष के कई नेताओं ने सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि पॉजिटिविटी फैलाने के नाम पर “झूठ” और “प्रचार” को आगे बढ़ाने का सरकार का प्रयास “घृणित” है। विपक्ष का कहना है कि एक शोकग्रस्त राष्ट्र और हमारे चारों ओर त्रासदियों के सामने, पॉजिटिविटी फैलाने के नाम पर झूठ और प्रचार को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास घृणित है। पॉजिटिव होने के लिए हमें सरकार के अंधे प्रचारक बनने की जरूरत नहीं है।

इस न्यूज़ पर नीचे कमेंट बॉक्स में अपने व्यूज़ दें।
बिलाल ख़िलजी
सह संपादक एवं वेब एडिटर
आदर्श मुस्लिम अख़बार व आदर्श मीडिया नेटवर्क

Leave a comment.

Comments (11)
Lbuaih

Big streamers. Bigger stake crypto casino multipliers. Biggest community. Stake.

Sun 01, Mar 2026 · 03:58 am · Reply
Dzrxnv

starburst slot review lights up any casino lobby. Cosmic gems shine bright as wilds expand and trigger thrilling respins. Perfect for casual spins or big sessions — join the starburst volatility revolution now.

Fri 27, Feb 2026 · 06:33 am · Reply
Rvrrfj

Welcome to candyland chaos! sugar rush 1000 max win delivers vibrant graphics, free spins and monster multipliers. Spin for the sweetest wins!

Thu 26, Feb 2026 · 05:50 am · Reply
Croigz

Gates of Olympus is the slot that broke the internet. Unlimited tumble potential + Zeus-powered multiplier bombs = wins that feel mythical. Experience greek mythology slot for yourself.

Wed 25, Feb 2026 · 08:02 am · Reply
Ikatjp

Big Bass Bonanza slot review explodes with potential! Collect cash values and watch your balance grow.

Fri 20, Feb 2026 · 06:58 am · Reply
Ehaegr

Sign up at the electrifying world of online gaming where endless fun awaits. Bovada Crypto Bonus offers top baccarat and no-deposit bonuses for all players. With Bovada, enjoy spectacular wins and secure, reliable entertainment every day!

Thu 19, Feb 2026 · 08:14 pm · Reply
StellaJam

Feel the pulse of live betting and strategic showdowns. In ignation casino, real-time action keeps you engaged. Pulse with excitement and succeed!

Wed 18, Feb 2026 · 11:50 pm · Reply
StellaJam

Awaken enthrall experiences rich that senses. In ignation casino login, prizes the seize thrill the sense soundscapes and visuals vibrant with. Awaken and win!

Wed 18, Feb 2026 · 04:54 pm · Reply
StellaJam

mgm sports betting app betmgm CA betmgm casino pa login

Mon 16, Feb 2026 · 05:55 pm · Reply
Murad

Salute to their insanity.

Mon 17, May 2021 · 10:43 am · Reply
MD Korban Ali

In this critical situation, extending helping hand overcomes & decreases physically all troubles/acute hardships of epics. Do more talk less, hiding in caves, uttering causes acute troubles than its cuteness. The sangh needs it's support to work in ground not in words.

Sun 16, May 2021 · 05:42 pm · Reply