फ़र्ज़ी मीडिया का इलाज मानहानि क़ानून के ज़रिए करना होगा

मारवाड़ में एक मशहूर कहावत है, जाइजो लाख, रेइजो साख (लाख रुपये चले जाएं कोई ग़म की बात नहीं, इज़्ज़त नहीं जानी चाहिये)। आपने कई लोगों से यह बात भी सुनी होगी, इंसान अपनी इज़्ज़त बनाने में कई साल लगा देता है लेकिन उसे गंवाने में एक पल ही काफी होता है।

दुनिया में हर अच्छे इंसान के लिए उसकी इज़्ज़त, दौलत से भी ज़्यादा मायने रखती है। देश संविधान के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को कुछ मौलिक अधिकार दिए गए हैं। उन्हीं अधिकारों में से एक है, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ जीने का अधिकार। अगर कोई इंसान, दूसरे व्यक्ति या किसी सम्मानित संस्था के इस मौलिक अधिकार का हनन करने या उसे किसी भी माध्यम से छीनने की कोशिश करता है तो उसके ख़िलाफ़ मानहानि का मुक़द्दमा किया जा सकता है।

■ क्या मीडिया के ख़िलाफ़ भी मानहानि का मुक़द्दमा किया जा सकता है?

जी हाँ! मीडिया के ख़िलाफ़ भी यह केस फ़ाइल किया जा सकता है। मीडिया का काम लोगों तक सही और सच्ची ख़बरें पहुंचाना है। अगर कोई अख़बार या न्यूज़ चैनल, तथ्यों की अनदेखी करते हुए, अपनी ख़बरों, फोटो या वीडियोज़ के ज़रिए, किसी व्यक्ति या संस्था की मानहानि करे तो उसके ख़िलाफ़ भी मानहानि अपराध के तहत क़ानूनी कार्रवाई की जा सकती है। संपादक के नाम सिर्फ़ शिकायती चिट्ठी लिख देने से इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता।

■ मानहानि का मतलब क्या है?

01. सार्वजनिक रूप से दिया गया कोई भी बयान जो आधारहीन हो और जिससे किसी व्यक्ति या संस्था की छवि ख़राब होती है वो मानहानिकारक बयान है। मिसाल के तौर पर, किसी व्यक्ति या संस्था पर भ्रष्ट, दुराचारी या आतंकवादी होने या इसी प्रकार का कोई और आधारहीन बयान देना।

02. सार्वजनिक रूप से किसी व्यक्ति या संस्था पर झूठा आरोप लगाना और उसके मान-सम्मान व प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाना भी मानहानि की श्रेणी में माना जाता है। मिसाल के तौर पर किसी व्यक्ति को कई लोगों के सामने चोर कहना, भ्रष्ट कहना, दुराचारी या बलात्कारी कहना या इसी किस्म का कोई और झूठा आरोप लगाना।

इसके पीछे तर्क यह है कि किसी व्यक्ति या संस्था की प्रतिष्ठा को क़ानून की नज़र में धन-संपत्ति का हिस्सा समझा गया है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति किसी को उसकी संपत्ति से वंचित करता है तो वो अपराध की श्रेणी में माना जाता है।

■ मानहानि अपराध कैसे होता है?

01. किसी व्यक्ति या संस्था की मानहानि से संबंधित कोई मैटर (लेख, ब्लॉग, किताब, वीडियो आदि) प्रकाशित-प्रसारित करना, जिसके पीछे कोई सबूत न हो।

02. किसी व्यक्ति या संस्था की लिखित शब्दों या मौखिक आरोप द्वारा मानहानि करना, जिसके पीछे सच्चाई न हो।

03. ऐसी कोई भी कार्यवाही, जो ग़लत नीयत से, महज़ किसी व्यक्ति या संस्था को बदनाम करने की मंशा से की गई हो।

■ मानहानि अपराध की कितनी किस्में हैं?

मानहानि अपराध दो प्रकार का होता है। दीवानी (सिविल) और फौजदारी (आपराधिक) दोनों किस्म की मानहानि, क़ानूनन अपराध हैं।

सिविल क़ानून के अंतर्गत अपमानित व्यक्ति या संस्था, अपने अपमान को साबित करने के लिए हाईकोर्ट या लोअर कोर्ट में मुक़द्दमा दायर करके आरोपी से आर्थिक मुआवजे की मांग कर सकता है।

राज्य के खिलाफ मानहानि भारतीय दंड संहिता की धारा 124-ए में निहित है जिसको देशद्रोह कहा जाता है।

किसी समुदाय के ख़िलाफ़ मानहानि भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153 में निहित है, जिसे उपद्रव कहा जाता है।

भारतीय दंड संहिता की धाराएं 499 से 502 तक मानहानि से सम्बंधित है

अगर कोई व्यक्ति धारा-499 के अंतर्गत दोषी पाया जाता है तो उसको निम्न धाराओ के तहत दंड दिया जा सकता है।

01. आईपीसी की धारा-500 के तहत अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति या संस्था की मानहानि करता है तो उसको इस धारा के तहत 2 साल तक की कैद या आर्थिक जुर्माना या फिर ये दोनों सज़ा हो सकती है।

02. अपने आर्थिक उदेश्य के लिए किसी की मानहानि करने पर धारा-502 के तहत 2 साल तक की कैद या आर्थिक जुर्माना या फिर ये दोनों सज़ा हो सकती है।

■ आरोपी व्यक्ति के पास क्या विकल्प होते हैं?

01. अगर कोई व्यक्ति या संस्था, दूसरे किसी व्यक्ति या संस्था (जैसे मीडिया ग्रुप) के ख़िलाफ़ मानहानि का मुक़द्दमा करता है तो आरोपी को सबूत देने पड़ेंगे कि उसने जो कहा था, या लिखा या प्रचारित-प्रसारित किया था वो इन तथ्यों के आधार पर सच है।

02. अगर आरोपी व्यक्ति या संस्था सबूत न दे पाए तो वो लिखित में, सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगकर सज़ा से बच सकता है, बशर्ते मुक़द्दमा करने वाला उसे माफ़ कर दे। अरुण जेटली बनाम अरविंद केजरीवाल केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को, पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली से भ्रष्टाचार के आरोप में सबूत न दे पाने पर माफ़ी मांगनी पड़ी थी।

03. अगर मुक़द्दमा करने वाला व्यक्ति या संस्था, आरोपी द्वारा माँगी गई माफ़ी को स्वीकार न करे तो आरोपी को आर्थिक मुआवज़ा देना होगा और अदालत द्वारा सुनाई गई जेल की सज़ा भी काटनी होगी।

आम तौर पर लोग बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधे? वाली सोच के चलते ग़लतबयानी करने वालों के ख़िलाफ़ मानहानि का मुक़द्दमा नहीं करते हैं इसलिये झूठों की मौज बनी हुई है। अगर किसी व्यक्ति, संस्था या समाज विशेष को रोज़-रोज़ की ज़िल्लत से बचना है तो ऐसी कोई बड़ी कार्रवाई करनी होगी।

आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें ज़रूर बताएं। इसके साथ ही आपसे इस पोस्ट को शेयर करने की एक बार फिर अपील की जाती है।

Leave a comment.

Comments (10)
Gxtpgk

The casino that turned $0.20 into $2,000,000+ live on stake limbo stream — multiple times. Anything can happen here.

Sun 01, Mar 2026 · 03:21 am · Reply
Zwkwxd

Join the lucky crowd at luckyland slots games today! Your welcome bonus awaits: 7,777 Gold Coins + 10 Sweeps Coins instantly. Play for fun or go for redeemable prizes—magic happens here!

Sun 01, Mar 2026 · 12:29 am · Reply
Gvcrta

starburst slot: the ultimate feel-good slot. Dazzling jewels meet powerful expanding wilds for respin thrills. 96% RTP and low risk endless entertainment.

Fri 27, Feb 2026 · 03:53 am · Reply
Fkiddn

Candy paradise awaits you! sugar rush pragmatic brings cascading reels, gummy bears, lollipops and heart-pounding bonus rounds. One spin could turn your day into pure sweetness!

Thu 26, Feb 2026 · 02:33 am · Reply
Uxejda

When Zeus throws thunder in Gates of Olympus, screens light up. Multipliers climb, symbols vanish, wins multiply — again and again. Experience gates of olympus vs sweet bonanza magic now.

Wed 25, Feb 2026 · 05:15 am · Reply
Zmqjtc

Hook the thrill in Big Bass Bonanza today! Land scatters to Bigger Bass Bonanza big win trigger up to 20 free spins where every fish symbol pays big. Get ready for a bonanza of wins!

Fri 20, Feb 2026 · 04:29 am · Reply
Jypbmz

Explore the electrifying world of online gaming where endless fun awaits. Bovada for US players offers top video poker and referral bonuses for all players.

Thu 19, Feb 2026 · 07:06 pm · Reply
StellaJam

Awaken thrill gratifications instant and nights enjoyable fortunes overnight to. In ignation casino online, beckon riches nighttime. Awaken and achieve!

Wed 18, Feb 2026 · 10:52 pm · Reply
StellaJam

Feel quicken deliveries thrilling and action time real in pulses energy high. In ignation, prosper and pulse. Feel and flourish!

Wed 18, Feb 2026 · 03:51 pm · Reply
StellaJam

betmgm CT bet mgm casino bet 10 get 200

Mon 16, Feb 2026 · 06:45 pm · Reply