आइशा के पति आरिफ़ को अधिकतम क्या सज़ा मिल सकती है?

आइशा के पति आरिफ़ को अधिकतम क्या सज़ा मिल सकती है?

आइशा ख़ुदकुशी केस के मामले में अहमदाबाद की रिवरफ्रंट थाना पुलिस ने उसके पति आरिफ़ खान को गिरफ़्तार किया था। कोर्ट से मिली तीन दिन की रिमांड अवधि आज 6 मार्च 2021 को पूरी हो गई और आरिफ़ खान को जेल भेज दिया गया।

इसी के साथ यह सवाल कई लोगों के मन में है कि भारतीय क़ानून के तहत आरिफ़ खान को अधिकतम कितनी सज़ा मिल सकती है?

रिमांड के दौरान पुलिस ने आरिफ़ खान को वो 70 मिनट की वो कॉल रिकॉर्डिंग सुनाई जो मरने से पहले आइशा ने आरिफ़ से की थी। पुलिस के मुताबिक़ आरिफ़ ने यह क़ुबूल किया कि वो आवाज़ उसकी है और उसने आइशा को मरने और मरने से पहले वीडियो बनाकर भेजने के लिये कहा था।

आइशा के परिवार की तरफ़ से एक ख़त भी कोर्ट में पेश किया जो आइशा ने मरने से पहले आरिफ़ को लिखा था। इस ख़त में आइशा ने अपने पति आरिफ़ पर कुछ इल्ज़ाम लगाए हैं और आरिफ़ के शक के जवाब में अपनी बेगुनाही की सफाई भी दी है।

क़ानून के जानकार बताते हैं अगर इन तथ्यों को कोर्ट मान लेता है तो आरिफ़ धारा 306 (आत्महत्या के लिये उकसाना) के तहत उसे अधिकतम 10 साल जेल की सज़ा हो सकती है। आरिफ़ के वकील की दलीलों से अगर कोर्ट संतुष्ट हो जाए तो 3 से 6 महीने के बाद आरिफ़ को ज़मानत मिल सकती है। अगर आरिफ़ कोर्ट में इन इल्ज़ामों से मानने से इंकार कर दे और पुलिस यह साबित न कर पाए कि कॉल रिकॉर्डिंग वाली आवाज़ वाक़ई आरिफ़ खान की है तो उस सूरत में आरिफ़ बरी हो जाएगा। यह है आइशा ख़ुदकुशी केस का क़ानूनी पहलू। आरिफ़ को न तो फाँसी होनी है और न ही उम्रक़ैद की सज़ा होनी है।

आइशा ने मरकर क्या पा लिया? कुछ नहीं! आरिफ़ की ज़मानत के बाद क्या फिर किसी और लड़की को इस तरह मरने के लिये उकसाने वाली वारदातें बंद हो जाएंगी? हरगिज़ नहीं! तो फिर इसका हल क्या है?

घर-परिवार भरोसे और मुहब्बत से चलता है। जब ये दोनों ही चीज़ें न रहे तो फिर ज़िंदगी कैसे चलेगी? मुस्लिम समाज में इस समय जो अराजकता की स्थिति है उसे ख़त्म करने के लिये कुछ कारगर इलाज की ज़रूरत है।

■ लड़कियां अपना भला-बुरा नहीं समझती इसलिये उनकी शादी से पहले लड़के वाले के परिवार की पूरी तहक़ीक़ात की जाए।
■ लड़की के स्वभाव से सबसे ज़्यादा माँ-बाप वाकिफ़ होते हैं। बेटी के स्वभाव के साथ निभाव कर सकने वाला दामाद तलाशा जाए। इसके लिये लड़के से बात करके परख भी कर लेनी चाहिये।
■ दहेज चाहनेवाले परिवार में बेटी की शादी करने के बजाय किसी सीधे-सादे परिवार में बेटी का रिश्ता किया जाए, भले वो गरीब हो।
■ हर शहर में काउंसिलिंग सेंटर्स क़ायम किये जाएं जहाँ मियां-बीवी में मनमुटाव होने पर उनको सही सलाह मिल सके।

इस पोस्ट को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करके लोगों तक पहुंचाएं। यह किसी एक आदमी से पूरा हो जाने वाला काम नहीं है। समाज सुधार की सोच रखने वाले लोग जब आपसी संपर्क में आएंगे तब ही कोई कारगर रास्ता निकलेगा।

सलीम ख़िलजी
(चीफ़ एडिटर आदर्श मुस्लिम अख़बार व आदर्श मीडिया नेटवर्क)
जोधपुर राजस्थान। संपर्क के लिये व्हाट्सएप न. 9829346786

Leave a comment.

Comments (9)
Fispvi

Fastest growing. Most trusted. bonus buy stake Best rewards. Stake.

Sun 01, Mar 2026 · 07:04 am · Reply
Bhzfwv

luckyland slots app: Free coins today, big rewards tomorrow! Join for 7,777 Gold Coins + 10 Sweeps Coins right now. Spin thrilling games and cash in your Sweeps!

Sun 01, Mar 2026 · 04:06 am · Reply
Imynlj

starburst free spins no deposit: simple gameplay, massive excitement. NetEnt's classic combines a cosmic theme with expanding wild features that keep the wins coming. 96.09% RTP low volatility perfect fun for every player — try starslot55 free or real money now.

Fri 27, Feb 2026 · 07:12 pm · Reply
Wpcavs

Fall into a world of sweets! sugar rush pragmatic play demo features cascading wins, multiplier spots and non-stop action. Your sweetest spin is just one click away!

Thu 26, Feb 2026 · 10:34 pm · Reply
Vytcji

The throne of Zeus is calling in olympus slot! Random multipliers up to 500? crash down from the heavens with zero warning. Play Gates of Olympus and feel true Mount Olympus power.

Wed 25, Feb 2026 · 08:32 pm · Reply
Ylkgwy

Hook your next jackpot with Bigger Bass Bonanza vs Big Bass Bonanza Money symbols pay out during wild collection.

Fri 20, Feb 2026 · 02:51 pm · Reply
Sbyeaf

Experience the exciting world of online gaming where endless fun awaits. Bovada Live Dealer offers top slots and no-deposit bonuses for all players. With Bovada, enjoy unmatched wins and secure, reliable entertainment every day!

Fri 20, Feb 2026 · 12:56 am · Reply
StellaJam

Venture into realms of untold treasures and casino quests. In ignation casino, adventure awaits with rewarding hunts. Seek, find, and flourish!

Thu 19, Feb 2026 · 04:26 am · Reply
StellaJam

betmgm sportsbook promo online casino betmgm play betmgm Mississippi

Mon 16, Feb 2026 · 03:39 pm · Reply